आज सुपौल के भीमपुर थाना अंतर्गत बेलागंज-जीवछपुर में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने जब अपहरणकर्ताओं का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आखिर बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या आम आदमी अब अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है?
प्रशासन से मांग करता हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। साथ ही अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
Sursand, Sitamarhi | Sep 29, 2026