माडा: संजय टाइगर रिजर्व से सिंगरौली पहुंची बाघिन का रौदी गांव में मिला शव
संजय टाइगर रिजर्व से सिंगरौली तक का सफर तय करने वाली एक बाघिन की सोमवार रात रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। बाघिन का शव सिंगरौली जिले के माडा वन परिक्षेत्र के रौदी गांव में मिला, जहां तीन दिन से उसकी गतिविधियां नहीं देखी गई थीं।संजय गांधी टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक अमित दुबे के अनुसार, यह बाधिन मूल रूप से छत्तीसगढ़ से आई थी।