माडा: बंधोरा पुलिस ने करसुआ राजा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में चलाया 'सेफ क्लिक' अभियान
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, सिंगरौली पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी "सेफ क्लिक - सुरक्षित जीवन" अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।