बूंदी: जिले के एक गांव में देह व्यापार में संलिप्त युवती की 23 नवंबर को होगी शादी, कलेक्टर से किया था अनुरोध
Bundi, Bundi | Nov 22, 2024 बूंदी जिले के एक गांव में देह व्यापार से मुक्त कराई गई युवती की शनिवार को सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शादी करवाई जाएगी । अभी युवती को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। शनिवार दोपहर 12:15 बजे प्रशासन पुलिस और रेडक्रॉस सोसाइटी, सामाजिक संस्थाओं, कार्यकर्ताओं के सहयोग से रामनगर में विवाह कराया जाएगा। विवाह में कई लोग शामिल होंगे।