मेरठ: मेरठ में राजकीय निर्माण निगम के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया, ठेकेदार से मांगी थी ₹1 लाख की घूस
Meerut, Meerut | May 26, 2026 मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय निर्माण निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) योगेंद्र कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने जेई के ड्राइवर नीरज को भी मौके से दबोच लिया। आरोप है कि जेई ने ठेकेदार का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।