जहानाबाद: वेस्ट बंगाल से आए मामा ने नगर थाने में लगाई गुहार, 2 भांजों को बंधक बनाकर नेटवर्किंग रैकेट में कराया जा रहा था काम
अपने 02 भांजों को छुड़ाने वेस्ट बंगाल से आए मामा ने नगर थाने से मदद की गुहार लगाई है। रविवार सुबह करीब 10 बजे उक्त लोगों ने कहा कि वे बंगाल के निवासी हैं जबकि उनके झारखंड राज्य के बोकारो जिले के निवासी दो भांजों को जहानाबाद के शहबाजपुर में कपड़ा बेचने के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा बुलाया गया पर धोखे से उन्हें बंधक बना कर रखा जा रहा था।