जहानाबाद: मई हॉल्ट के पास घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
जहानाबाद मई हॉल्ट के पास घायल अवस्था में पड़े बाइक समेत एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है इस संबंध में शनिवार शाम करीब 7 बजे मौजूद लोगों ने कहा कि वे मई हॉल्ट के पास घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिन्हें हम सभी लेकर पहुंचे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद यह हालत हुई है।