गुन्नौर: गांव शकरपुर निवासी ग्रामीण ने रजपुरा थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर अपनी पुत्री के साथ मारपीट का आरोप लगाया
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी जगतवीर ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री विनीता की शादी करीब 6 साल पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुरा निवासी हरिओम के साथ की थी। आरोप है कि महिला के ससुराल वाले आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।