मुरैना: कोठे का पुरा जंगल से नीलगाय का शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग ने अवैध हथियार और मोटरसाइकिलें की जब्त
Morena, Morena | Apr 12, 2026 शनिचरा वन चौकी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना से कोठे का पुरा के जंगल में दविश देकर नीलगाय का शिकार करने वाले एक शिकारी को गिरफ्तार किया है ,उसके कब्जे से नीलगाय का मांस चार मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि सात आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए।