केशकाल: जन्माष्टमी पर केशकाल में दो सड़क हादसे, 2 की मौत, 7 घायल, केशकाल पुलिस जुटी जांच में
केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार को जन्माष्टमी के दिन पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ के बीच कुँएमारी और होनहोड़ जलप्रपात मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। कुँएमारी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक और एक युवती की मौत, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं होनहोड़ मार्ग पर बाइक टक्कर में तीन लोग घायल हुए। सूचना पर केशकाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।