धरहरा: धरहरा प्रखंड के हेमजापुर चंद टोला में
गंगा स्नान करने गई दो सगी बहन की डूबने से हुई मौत। शव बरामद।
हेमजापुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर चांद टोला में गंगा स्नान के दौरान दो सगी बहनों का डूबने से हुई मौत। संगीता कुमारी 6 वर्ष व रागनी कुमारी 4 वर्ष पिता रौशन महतों लखीसराय जिले के मेदनी चौकी खावा निवासी बताया जा रहा है,जो अपनी मां के साथ ननिहाल हेमजापुर रक्षा बंधन में राखी बांधने के लिए आई हुई थी,सबको सोता देख दोनो बच्ची खेलते खेलते गंगा किनारे चली गई ।