धरहरा: धरहरा के सरपंच पुत्र की हुई हत्या पर बोले एससपी हत्या को अंजाम देने वाले पर शीघ्र होगी कार्रवाई ।
धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के सरपंच पुत्र की हुई हत्या पर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि 23 जुलाई को धरहरा सरपंच राकेश रंजन के पुत्र इंद्रजीत प्रताप बर्मन की हत्या कर दी गई थी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है पुलिस अनुसंधान कर रही है शीघ्र ही इस हत्याकांड का उद्वेदन किया जाएगा।