पूरनपुर: एसडीएम अजीत प्रताप सिंह का तबादला, प्रयागराज में मिली नई जिम्मेदारी
पूरनपुर। शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूरनपुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अजीत प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश में उनका नाम शामिल है। उन्हें प्रयागराज में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले की सूचना मिलते ही तहसील परिसर, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों में चर्चा शुरू हो गई।