कौंच: कोंच नगर में परिवहन विभाग की कार्रवाई, चेकिंग अभियान में ARTO ने 1 लोडर और 1 ट्रैक्टर किया सीज, 2 वाहनों का चालान
Konch, Jalaun | Apr 8, 2026 कोंच नगर में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, वही एआरटीओ विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में कोंच-नदीगांव रोड पर हुई कार्रवाई के दौरान 2 लोडर, एक ट्रैक्टर और एक आपे वाहन की जांच की गई, दस्तावेज अधूरे और वैध परमिट व फिटनेस न होने पर 1 लोडर और एक ट्रैक्टर को सीज किया गया, जबकि एक आपे व 1 ट्रैक्टर का चालान काटा गया।