कानपुर: कल्याणपुर में पनकी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, कई दुकानों को किया नुकसान
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड पर सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ।हादसे में सड़क किनारे बनी कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।