कानपुर: कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सस्य विज्ञान विभाग में मंगलवार 1बजे से राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. एमजेड सिद्दीकी के उद्बोधन से हुई। उन्होंने किसानों के हितकारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण किया।