🚨 ऑपरेशन सवेरा के तहत मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, 13 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
👉🏾👉🏾 नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, आम के बाग में बने कमरे के पास से पकड़ा गया आरोपी
मिर्जापुर/सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:25 बजे थाना मिर्जापुर पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेरपुर पेलो जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में बने कमरे के पास से मुस्तकीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 363/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकों की जांच की जा रही है।
पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम के विरुद्ध वर्ष 2023 में भी थाना मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 117/23 दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक राकेश शर्मा
2. कांस्टेबल दीपक कुमार (2469)
3. रिकांसटेबल तनुज कुमार (1474)
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
#SaharanpurPolice #OperationSavera #MirzapurPolice #DrugFreeIndia #AntiDrugCampaign #SmackRecovery #DrugTrafficking #UPPolice #SaharanpurNews #BreakingNews
Behat, Saharanpur | Nov 16, 2026