हरकीपौड़ी के आसपास के इलाकों में स्विफ्ट कार में 10 किलो गांजा लेकर सप्लाई करने निकले 2 को नगर कोतवाली पुलिस ने लालजीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत ₹4 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। श्यामपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ सोनू और कनखल निवासी अर्जुन बुक्सा को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।