पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर @ravikant_gaud द्वारा थाना कोतवाली में हल्का/चौकी प्रभारियों एवं बीट आरक्षियों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
🔹यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
🔹बीट स्तर पर सूचनाओं के प्रभावी संकलन एवं विश्लेषण पर विशेष बल दिया गया।
🔹क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध समयबद्ध व कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
🔹सतत निगरानी, सक्रिय पुलिसिंग एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
#UPPolice #MahobaPolice