नवाबगंज: जैदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद
बाराबंकी के थाना जैदपुर पुलिस ने शनिवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र मनीराम वर्मा निवासी ग्राम श्यामनगर थाना असन्द्रा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 04 किलो 900 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।