अधौरा: मीरिया गांव के पास बाइक सवार एक दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, किया गया रेफर
Adhaura, Kaimur | Jul 28, 2025 मीरिया गांव के पास बाइक सवार दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दिया। जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की शाम 7:30 बजे की बताई गई। जो सोनहन थाना क्षेत्र के किरकला गांव निवासी रामेश्वर सेठ के पुत्र युधिष्ठिर सेठ बताया गया है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उसके भाई भीम सेठ ने बताया कि पुसौली में बर्तन की दुकान को बंद कर अपने घर के लिए लौट रहा था।