धार: नौगांव PACS प्रबंधक रुचिका परमार ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से संवाद कर सुनाई सक्सेज स्टोरी
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के चार साल पूरे होने पर गुजरात के आणंद में अमूल और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आई सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाओं और सदस्यों से संवाद किया।