धार: धार में अब तक नहीं बन पाया नया कलेक्ट्रेट भवन, तय समय से पीछे चल रहा है काम
Dhar, Dhar | Jul 10, 2025 धार में रतलाम रोड पर निर्माणाधीन नए कलेक्ट्रेट भवन का काम तय समय से पीछे चल रहा है। इस भवन को 24 महीने में पूरा किया जाना था। लेकिन 21 महीने बाद भी केवल 60 प्रतिशत काम ही हो पाया है। भवन में अभी फिनिशिंग, लाइटिंग, फर्नीचर, खिड़की और गेट लगाने सहित कई जरुरी काम बाकी हैं।