गुना नगर: गुना में 18 कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले पर विधायक जयवर्धन सिंह ने पुलिस प्रशासन का बताया दोहरा रवैया, जताई नाराजगी
गुना में रीवा घटना के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला जलाने पर कैंट थाना में 18 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज हुआ है। 24 जुलाई को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कलेक्टर से मुलाकात की मामले पर पुनर्विचार की मांग की। जयवर्धन सिंह ने कहा, पुलिस प्रशासन का दोहरा रवैया है। अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर दर्ज किए मामले पर आपत्ति जताई, कई आरोप लगाए।