डुमरा: डीएम रिची पाण्डेय ने की जिला लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई, मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान उन्होंने अपीलकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।