रहटगांव: रहटगांव व हरदा जिले में 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मामलों का होगा त्वरित निराकरण
रहटगांव व हरदा जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर है। 9 मई 2026 को द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला न्यायालय हरदा के साथ-साथ तहसील न्यायालय टिमरनी और खिरकिया में भी आयोजित होगी।