बहराइच: रमपुरवा गांव में सांड के हमले से बुजुर्ग महिला हुई घायल, अस्पताल में इलाज जारी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव की रहने वाली 62 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी कंधईलाल अपने घर से हाते पर जा रही थी। तभी साड़ ने उन पर हमला करके घायल कर दिया। परिजन उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। स्थिति गम्भीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।