रहुई: रहुई बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, 140 लोगों को नोटिस जारी
Rahui, Nalanda | Apr 9, 2026 रहुई नगर प्रशासन ने रहुई बाजार में सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आमजन की सुविधा, यातायात की सुगमता तथा नगर की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कुल 140 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों को निर्देश दिया गया.