कैराना: कैराना नगर में क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिर की जांच, नोटिस के फेर में अटकती दिख रही कार्रवाई
Kairana, Shamli | Sep 24, 2026 शामली जिले में स्वास्थ्य विभाग में झोलाछाप के मामलों के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने टीम के साथ कैराना नगर में तितरवाड़ा चुंगी, रेतावाला और चौक बाजार क्षेत्र में क्लीनिकों की जांच की। जांच के दौरान कुछ क्लीनिकों के कागजात पूरे मिले, जबकि कुछ को नोटिस जारी कर कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।