बांसगांव: गगहा क्षेत्र के पूरे गांव में स्थित एक पोखरे से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
गगहा क्षेत्र के पूरे गांव में स्थित एक पोखरे से 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस शव को पोखरे से निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास की। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक के पाकेट से रद्दी कागज के टुकड़े मिले हैं।