बांसगांव: ग्राम भैंसहा से लूट का अपराध कारित करने वाले नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार
ग्राम भैंसहा से लूट का अपराध कारित करने वाले नफर वांछित अभियुक्त ऋषिकेश यादव को गिरफ़्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी बांसगाव के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। अभियुक्त स्थानीय थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 663/23 धारा 392,504,506,411 भादवि से सम्बंधित लूट के मामले में वांछित था।