बांसगांव: सर्वोदय कौड़ीराम ग्राउण्ड से छुट्टा पशुओं को पकड़कर भेजा गया मलौली स्थित गौ आश्रय स्थल
विकास खण्ड कौड़ीराम के बीडीओ के पहल पर बड़हलगंज नगर पंचायत से कैटल कैचर गाड़ी मंगाकर ब्लॉक के कर्मियों द्वारा छुट्टा घुम रहे पशुओं को पकड़ा गया। ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद सिंह द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देश पर छुट्टा पशुओं को मलौली स्थित गौ आश्रय स्थल पकड़कर गौ आश्रय स्थल भेजवाया गया। जहां इनके रहने व खाने की उत्तम व्यवस्था है।