शाहबाद: NHAI के लगाए ब्रेकर अज्ञात लोगों ने तोड़े, हादसे का खतरा बढ़ा
Shahbad, Baran | Oct 7, 2026 शाहाबाद कस्बे से गुजरने वाले हाईवे पर मोड़ों के समीप NHAI विभाग की ओर से लगाए गए ब्रेकर अज्ञात लोगों ने तोड़ दिए। ब्रेकर टूटने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के मोड़ों पर तेज गति से वाहन निकलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।