टोहाना: टोहाना अनाज मंडी में धान खरीद रोक, किसानों का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन
टोहाना अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान विरोध में मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी कर हंगामा कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारी प्राइवेट मिलर्स से मिले हुए हैं और मंडी में तय रेट से कम में धान खरीदा जा रहा है।