कटनी नगर: पुलिस पर मारपीट का आरोप, माधव नगर हाउसिंग बोर्ड बजरंग नगर का मामला, घायल का आरोप- मारपीट से एक कान से सुनाई देना हुआ बंद
माधव नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी बजरंग नगर निवासी उमाशंकर केवट 45 वर्ष का उसकी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ मामला थाने पहुँचा जहां उमाशंकर के साथ पुलिस ने मारपीट की यह आरोप जिला अस्पताल में इलाजरत उमाशंकर ने लगाया है। आज रविवार शाम 4:20 मिनट पर उसने घटना की जानकरी दी। उसका आरोप है कि मारपीट के कारण उसे एक कान से सुनाई देना बंद हो गया।