पन्ना: सलेहा में वन विभाग का 'हंटर': टीम ने हटाया अतिक्रमण, भू-माफियाओं में हड़कंप!
Panna, Panna | Apr 11, 2026 "पन्ना के सलेहा में वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। दक्षिण पन्ना वनमंडल की टीम ने PF 750 और 748 कक्ष में करीब 1 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। रेंजर जीतू सिंह के नेतृत्व में अवैध ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि वन संपदा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा।"