जगदलपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास को लेकर बादल अकादमी में तैयारियों का लिया जायजा
वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय गृह मंत्री शअमित शाह के आगामी 18 मई को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। सभी नेता और अधिकारियों ने आसना के बादल अकादमी पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।