सरधना: नगर क्षेत्रों में बिजली समस्याओं को लेकर पालिका सभागार में बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही बिजली समस्याओं को लेकर पालिका सभागार में बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, जर्जर लाइनें, ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति तथा बिलिंग संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।