खंडवा: खंडवा के विकास को मिलेगी रफ़्तार! विधायक कंचन तनवे ने सीएम मोहन यादव को दिया न्योता, किसानों और विकास पर हुई चर्चा
खंडवा। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav से शिष्टाचार भेंट कर खंडवा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने जल्द खंडवा आने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को जिले के विकास के लिए अहम माना जा रहा है।