हसपुरा: हसपुरा प्रखंड के सीमावर्ती गांव देवी विगहा में अष्टाक्षरी महामंत्र के उदघोष से 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न हुआ
हसपुरा प्रखंड के सीमावर्ती गांव देवी विगहा में मंगलवार को अष्टाक्षरी महामंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे , हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के उदघोष से 24 घंटे का अखंड कीर्तन संपन्न हो गया। आचार्य रमेश पाठक ने अखंड कीर्तन का अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण से हवण यज्ञ कराया। अनुष्ठान संपन्न होते वातावरण भक्ति मय हो गया।