हरदा: हरदा पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी: भड़काऊ और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई
Harda, Harda | May 15, 2026 जिले में शांति, सद्भावना और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हरदा पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ, असत्य एवं भ्रमक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।