कटनी नगर: माधव नगर पुलिस ने सूचना पर देशी पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
माधव नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि 29 मार्च की रात जवारा विसर्जन ड्यूटी के दौरान पुलिस को एक युवक के रेलवे क्रासिंग के पास खड़े होने की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुँची और युवक के पास से देशी पिस्टल जप्त की। इस संबंध में माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने आज सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी दी