पिछोर: ऑपरेशन मुस्कान: भौंती पुलिस ने अप्रैल में गुम हुए 9 नाबालिगों को खोजकर परिजनों को सौंपा
भौंती थाना प्रभारी द्वारा शुक्रवार शाम लगभग 7:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया है कि थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने माह अप्रैल 2026 में गुम हुए 9 नाबालिग बालक बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत आगे भी गुम नाबालिगों की तलाश का अभियान जारी रहेगा।