खूंटपानी प्रखंड के 6 पंचायत में आबुवा आवास के 3 व पीएम आवास योजना के 3 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलखो, प्रभारी उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी,जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, बीडीओ धनंजय पाठक ने फिता काटकर लाभुकों को गृह प्रवेश कराया।