किरनापुर: ग्राम बटामा में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा का भव्य अनावरण, प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब
ग्राम बटामा आज एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश प्रभात फेरी में ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्ति, उत्साह और एकता के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार कर्राहे भी रविवार लगभग शाम 4 बजे शामिल हुए और उन्होंने ग्रा