लाडपुरा: शहर की बिजली आपूर्ति और लचर प्रशासनिक व्यवस्था पर भड़के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, केईडीएल अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
Ladpura, Kota | May 30, 2026 कोटा शहर में लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग, फॉल्ट और जनसुनवाई में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को सुबह 11 बजे मंत्री नागर ने फ्रेंचाइजी कम्पनी कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिक्ट लिमिटेड (केईडीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनीष अरोड़ा और टेक्निकल हेड वेंकटेशन कोड़ी को अपने निजी आवास स्थित कार्यालय में