रायबरेली: देवानंदपुर के समीप स्थित एक बीघा जमीन पर हुए अवैध कब्जे को जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर हटवाया
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,देवानंदपुर के समीप इंडस्ट्रियल एरिया में,बुधवार को नायब तहसीलदार व यूपी सीडा के अधिकारियों ने पहुंचकर,एक बीघे जमीन पर,उमेश सिकरिया नाम के दबंग व्यक्ति द्वारा,किए गए कब्जे को खाली करा कर आवंटी धारक,धर्मेंद्र सोनकर को सौंप दिया गया है।डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर,अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई की गई है।