रायबरेली: दौलत खेड़ा गांव में चौकीदार की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार,एसपी ने घटना का किया खुलासा
शिवगढ़ थानाक्षेत्र में बीते दिनों,चौकीदार की हुई हत्या के मामले में,बुधवार को थानाक्षेत्र से ही,6 आरोपियों को पिकप, इन्वर्टर,जनरेटर व अन्य समान के साथ गिरफ्तार किया है।सभी को एसपी कार्यालय लाया गया,एसपी अभिषेक अग्रवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि,थाने की पुलिस व SOG टीम ने,6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनको,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।