रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में सपाइयों ने बिजली विभाग के खिलाफ बिजली कटौती को लेकर किया धरना प्रदर्शन
कलेक्टर परिसर में,डीएम ऑफिस के सामने,बुधवार को समाजवादी पार्टी के,विधायकों व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में सैकड़ो सपाईयों ने धरना प्रदर्शन किया है। सपाईयों की मांगे हैं,कि रायबरेली में निर्बाध रूप से,बिजली दी जाए,बिजली कटौती और लो वोल्टेज से,किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।डीएम के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है।