रायबरेली: पट्टी रहस कैथल की रहने वाली महिला ने परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच की डीएम से की मांग
बुधवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पट्टी रहस कैथल की रहने वाली महिला राजकली ने परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के मामले में जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।महिला ने आरोप लगाया कि गांव की ही रहने वाली सीता देवी के द्वारा उनके परिजनों को जबरन झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा,जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।